नवी मुंबई के चार सरकारी अस्पतालों में जोड़े गए 50 एनआईसीयू बिस्तर
ठाणे। बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए नवी मुंबई नगर निगम के चार अस्पतालों के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट्स (एनआईसीयू) में 50 और बिस्तर जोड़े गए हैं। निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नवी मुंबई के नगर आयुक्त राजेश नार्वेकर ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की समीक्षा की और वहां अतिरिक्त एनआईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके आदेश के बाद, चार सरकारी अस्पतालों में 50 एनआईसीयू बिस्तर जोड़े गए हैं, जिससे बिस्तर की कुल उपलब्धता 82 हो गई है।
ये भी पढ़ें- G20 सर्वदलीय बैठक: चुनावी बयार में विपक्षी नेताओं संग मोदी की हंसी-ठिठोली, तस्वीरें देखकर क्या कहेंगे आप?
