सुल्तानपुर: रोडवेज बस ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कूरेभार, सुल्तानपुर। साइकिल से बैंक जा रहे युवक को गुप्तारगंज के पास अनुबंधित बस ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

मंगलवार की सुबह कूरेभार थाना क्षेत्र के गांव नीलकंठ निवासी आयुष मिश्र (21) स्व. सुशील कुमार मिश्र गुप्तारगंज स्थित यूपी बड़ौदा बैंक की शाखा में जा रहा था। आयुष गुप्तारगंज कस्बे में पहुंचा था कि अयोध्या जा रही अनुबंधित बस ने उसकी साइकिल में ठोकर मार दिया। दुर्घटना में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक श्रीराम मिश्रा ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सांसद लल्लू सिंह ने दी शुभकामनाएं

संबंधित समाचार