बहराइच: मोतीपुर और नानपारा में पुलिस ने पैदल मार्च कर नगरवासियों को दिलाया सुरक्षा का अहसास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाहराइच। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोतीपुर और नानपारा कोतवाली की पुलिस ने पैदल मार्च किया। पुलिस ने नगरवासियों को पैदल मार्च के द्वारा सुरक्षा का एहसास दिलाया। नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई है। 

Image Amrit Vichar(36)

अब विभिन्न नगर पंचायत और नगर पालिका में संभावित दावेदार अपने प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस भी सुरक्षा को हर तरह से मजबूत बनाने में लगी हुई है। सोमवार रात को मिहीपुरवा नगर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ सड़क पर पैदल मार्च किया।

थाने से लेकर बहराइच बस स्टैंड तक पुलिस ने पैदल मार्च कर कस्बे के लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने की बात कही। वहीं नानपारा नगर में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज राजा बाजार समेत अन्य पुलिस ने पूरे नगर का भ्रमण किया। पैदल मार्च किया। रूट मार्च नगर के मुख्य चौराहे से होते हुए पुनः कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें:-आंबेडकर सभी लोगों के आदर्श, केवल अनुसूचित जाति के ही नहीं: कौशल किशोर

संबंधित समाचार