बरेली: फेसबुक पर की अभद्र पोस्ट, विरोध पर तमंचे लेकर पहुंचे दबंग
बरेली,अमृत विचार। फेसबुक पर अभद्र पोस्ट का विरोध करने पर दबंग तमंचे लहराते हुए हॉटस्पाट बनी राजीव कॉलोनी में घुस गए। क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता को धमकाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को ही पकड़कर थाने ले आई। जहां बाद में आरोपियों को थाने बुलाकर मुकदमा दर्ज कराने की वजाए माफीनामा लिखवाकर खानापूर्ति कर …
बरेली,अमृत विचार। फेसबुक पर अभद्र पोस्ट का विरोध करने पर दबंग तमंचे लहराते हुए हॉटस्पाट बनी राजीव कॉलोनी में घुस गए। क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता को धमकाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को ही पकड़कर थाने ले आई। जहां बाद में आरोपियों को थाने बुलाकर मुकदमा दर्ज कराने की वजाए माफीनामा लिखवाकर खानापूर्ति कर दी।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पाट बनाया गया था। यहां के रहने वाले योगेश कुमार राष्ट्रीय सेवा संघ के पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले कैंट क्षेत्र निवासी एक युवक ने क्षत्रिय समाज के शेर सिंह राणा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। इस पर उन्होंने विरोध जताते हुए सोमवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की।
आरोप है कि शिकायत को फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद बौखलाए 10-12 दबंग मंगलवार सुबह उनके घर पहुंचकर गालीगलौच करने लगे। आरोपियों के हाथों में असलाह थे। यह देखकर वहां पर हंगामा मच गया। आरोप है कि मौके पर पहुंची पीआरवी उन्हें ही पकड़कर थाने ले आई। साथ ही एक दबंग को भी लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करती, इससे पहले सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेता ने पुलिस को फोन कर दिया। फिर क्या था पुलिस ने जबरन माफीनामा लिखवाकर उनका समझौता करवा दिया। मंगलवार को पीड़ित अपने साथियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की।
