लखनऊ: पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह समेत नौ लोगों पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक के पति राजा महेंद्र अरिदमन सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई आगरा पुलिस ने की है, पुलिस ने इसमें 9 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक पिनाहट क्षेत्र के रहने वाले धर्मवीर सिंह पुत्र प्रयाग सिंह के कोर्ट के आदेश पर एफ आई आर दर्ज की गई है जांच की जा रही है।
आरोप लगाने वाले धर्मवीर सिंह का कहना है कि उसने और उसके पार्टनर रामनरेश वर्मा ने मिलकर एक जमीन खरीदी थी। जिसपर अयूब खान, जीतू और मनोज सक्सेना जबरन कब्जा करने का कई बार प्रयास कर चुके हैं। वहीं राजा अरिदमन सिंह पर आरोप है की इनकी जमीन ना होते हुए भी उन्होंने कई अपनी ओर से भी बैनामा कर दिया है। पीड़ित का कहना है की राजनैतिक रसूख के चलते उसकी शिकायत थाना पुलिस नहीं सुन रही है। बता दे राजा अरिदमन सिंह सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह बाह विधानसभा से विधायक हैं।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में आगरा पुलिस ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
ये भी पढ़ें- बहराइच: तराई में सख्त होने लगा है मौसम का मिजाज, सुबह देर तक छाया रहा कोहरा
