बहराइच: तराई में सख्त होने लगा है मौसम का मिजाज, सुबह देर तक छाया रहा कोहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच/बिछिया। तराई में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे सख्त होने लगा है।  ठंड बढ़ने लगी है, जंगल से सटे इलाकों में ठिठुरन ने भी लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को देर सुबह देर तक कोहरा छाया रहा इसके बाद लोगों को धुंध का सामना करना पड़ा सूरज की चमक काफी मंद रही। मौसम विभाग की माने तो अब तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जाएगी। आगामी सप्ताह में ठंड में तेजी से इजाफा होगा।

भारत नेपाल सीमा से सटे बहराइच जनपद में मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। मौसम के मिजाज में दिन-प्रतिदिन सख़्ती देखी जा रही है। बुधवार की भोर कोहरे और धुंध के बीच हुई। हालांकि 7:00 बजे के आसपास जिला मुख्यालय पर सूरज चमका लेकिन पूरे दिन सूरज की चमक काफी मंद रही। 

वहीं तराई के जंगल क्षेत्र की आबादी में पिछले दो दिनों से हल्की हल्की हवाओं के साथ ठिठुरन ने दस्तक दे दी है। सूरज की चमक धीमी पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। जंगल क्षेत्र में कोहरे और ठिठुरन के कारण सुबह 10 बजे के आसपास चमका, जिसके बाद लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। बुधवार को कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र से सटे आबादी बिछिया, सुजौली, आम्बा, बर्दिया, चफरिया, कारीकोट आदि गांवों में घने कोहरे के बीच ठिठुरन ने लोगों को सुबह देर तक आग सेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं घने कोहरे के बीच जंगल क्षेत्र के रास्तों पर आवागमन करने वाले राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले सप्ताह में ठंड में और इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें-CM योगी से मेलिंडा गेट्स ने की मुलाकात, बोलीं- विश्व के लिए MODEL बन सकता है यूपी        

संबंधित समाचार