CM योगी से मेलिंडा गेट्स ने की मुलाकात, बोलीं- विश्व के लिए MODEL बन सकता है यूपी
लखनऊ, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह अध्यक्ष मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने यूपी के सीएम योगी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कई बातों को लेकर उत्तर प्रदेश की तारीफ की। मेलिंडा गेट्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के लिए ही नहीं विश्व के लिए मॉडल बन सकता है। वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेलिंडा गेट्स का स्वागत करते हुए पिछले दो दशकों में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में covid प्रबंधन और मां और बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी के लिए भी यूपी की सराहना की। इस मुलाकात के दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पता समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-रायबरेली: चेक पोस्ट पर सिपाही ने किसान को मारा थप्पड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा
