रायबरेली: चेक पोस्ट पर सिपाही ने किसान को मारा थप्पड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा
अमृत विचार, रायबरेली। जनपद की सीमा एक सिपाही ने डीजल लेकर जा रहे किसान को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद खासा हंगामा खड़ा हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेक पोस्ट पहुंचकर जमकर बवाल किया है। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर सिपाही मौके से भाग गए। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया है।
मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ नहर पुल का है। यह पुल रायबरेली और अमेठी जनपद की सीमा पर स्थित है। यहां पर पुलिस का चेकपोस्ट लगा हुआ है। बुधवार की सुबह पड़ोस के मऊ गांव निवासी मुनव्वर बाइक से डीजल लेने पास के बाजार सेमरौता में गए थे। वहां से वापस लौटते समय चेकपोस्ट के सिपाहियों ने उनको रोक लिया। किसान के रुकते ही एक सिपाही ने उसको अकारण ही थप्पड़ मार दिया ।उसके बाद गांव पहुंचकर किसान ने जब बात बताई तो, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चेक पोस्ट पर पहुंच गए। ग्रामीणों की अक्रोश देखकर चेकपोस्ट छोड़कर सिपाही भी भाग गए। काफी समय तक ग्रामीण वहां हंगामा करते रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां तैनात सिपाही और दरोगा आने जाने वाले लोगों को अकारण परेशान करते हैं। दूध लेकर जा रहे लोगों से दूध ले लेते हैं ।पनीर लेकर जा रहे लोगों से पनीर छीन लेते हैं ।यही नहीं जो भी उन का विरोध करता है तो ,उसके साथ मारपीट की जाती है ।चेक पोस्ट पर हंगामा की सूचना मिलने पर कोतवाल राजेश सिंह मौके पर पहुंचे कोतवाल ने ग्रामीणों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शांत किया है। कोतवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले में पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। कोतवाल के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए है।इस दौरान करीब दो घंटे तक चेक पोस्ट पर हंगामा चलता रहा।
ये भी पढ़ें-बहराइच: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग को मिला वाटर टैंक, आग पर काबू पाने में मिलेगी मदद
