बरेली: देवर ने छोड़ा तो याद आया पति, थाने में काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। देवर के प्यार में महिला दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। अब देवर ने उसे धोखा दिया तो महिला को फिर पति की याद सताने लगी। उसने पति के साथ रहने के लिए थाने में हंगामा भी किया। वहीं पत्नी के भाग जाने के बाद पति ने भी दूसरा निकाह …

बरेली,अमृत विचार। देवर के प्यार में महिला दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। अब देवर ने उसे धोखा दिया तो महिला को फिर पति की याद सताने लगी। उसने पति के साथ रहने के लिए थाने में हंगामा भी किया। वहीं पत्नी के भाग जाने के बाद पति ने भी दूसरा निकाह कर लिया था।

बारादरी क्षेत्र निवासी युवती का इज्जतनगर के युवक से साथ सात साल पहले निकाह हुआ था। युवक आईवीआरआई में नौकरी करता है। उनके दो बच्चे हैं। सात माह पहले महिला को देवर के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। वह उसके साथ हरिद्वार भाग गई। ससुरालियों ने सूचना पुलिस को दी। करीब दो माह पहले देवर भाभी बड़ी बिहार स्थित किराये के मकान में रहने लगे। बीते दिनों देवर धोखा देकर भाग गया।

महिला फिर पति के पास पहुंची तो उसे पता लगा कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। महिला ने साथ रहने की इच्छा जताई तो पति ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला मंगलवार को इज्जतनगर थाने पहुंची और पति के साथ रहने को जमकर हंगामा काटा। महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उस पर हवा का चक्कर बताते हुए देवर के साथ हरिद्वार भेजा था। इसके बाद देवर ने चार माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया और अब वह फरार हो गया है। पुलिस महिला के आरोप की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार