बरेली: 1 अगस्त से सभी वार्डों में शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अब 1 अगस्त से शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना लागू की जाएगी। क्योंकि आठ माह का समय गुजरने के बावजूद 40 वार्डों में ही योजना लागू हो पाई है। सभी वार्डों में लागू करने को लेकर कुछ पार्षदों ने विरोध भी जताया है। शहर को स्वच्छ बनाने …

बरेली,अमृत विचार। अब 1 अगस्त से शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना लागू की जाएगी। क्योंकि आठ माह का समय गुजरने के बावजूद 40 वार्डों में ही योजना लागू हो पाई है। सभी वार्डों में लागू करने को लेकर कुछ पार्षदों ने विरोध भी जताया है।

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना अगले सप्ताह से सभी वार्डों में पहुंचने वाली है। इसको लेकर जिम्मेदार अफसरों ने कूड़ा कलेक्शन करने वाली फर्म को निर्देश दिए हैं। अभी तक इस योजना की जमीनी हकीकत यह है कि शहर के 80 में 40 वार्डों में इसे लागू नहीं किया जा सका। योजना केवल वीआईपी मोहल्लों तक ही सीमित होकर रह गई है।

इसको लेकर पार्षदों ने कार्यकारिणी की बैठक में योजना पर सवाल खड़े किए तो अफसरों ने वादा किया था कि 1 जून से शहर के सभी वार्डों में यह योजना शुरू कर दी जाएगी। इसके बावजूद भी योजना धरातल पर नहीं उतरी। कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी आयुषी हाइजिन एंड केयर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली, पाथेय गुड़गांव और आनंद नारायण कांट्रेक्टर को दी गई है। इसमें से आयुषी के जिम्मे 40 और बाकी को 20-20 वार्डों में जाना है।

वहीं दूसरी तरफ पार्षद विपुल लाला ने नगर आयुक्त को पत्र भेज कर योजना को अपने वार्ड में लागू न करने को कहा है। पार्षद दीपक सक्सेना ने भी अपने वार्ड में इस योजना के लागू करने पर एतराज जताया है। पार्षद सपा दल के नेता राजेश अग्रवाल ने बताया कि लोगों को जनता को बेवकूफ बनाने की योजना है। इसमें लोगों का शोषण हो रहा है। इसके नाम पर धन की वसूली का खेल खेला जाता है।

संबंधित समाचार