लोन जमा नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा… कानपुर की Mayor Pramila Pandey फर्जी कॉलर से परेशान, लगातार आ रहे फोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय फर्जी कॉलर से परेशान।

अगर आपने लोन नहीं जमा किया तो आपके साथ बुरा हो सकता है। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय को फर्जी बदल-बदल कर नंबरों से फोन कर रहे है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

कानपुर, अमृत विचार। बैंक लोन को वसूलने के लिए कर्मचारी किसी भी हद तक जा रहे हैं। शहर में एक रोचक मामला सामने आया है। प्रथम महिला महापौर प्रमिला पांडेय को फोन कर लोन जल्द चुकाने की धमकी दी गई है। महापौर ने जब फोन करने वाले से कहा कि आपने गलत नंबर लगाया है तो उनके साथ अभद्र भाषा से भी बात की गई।

एक के बाद एक दर्जनों स्पैम कॉल्स से परेशान होकर महापौर ने स्वरूप नगर एसीपी को पूरी जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात पर एफआईआर भी दर्ज कर सकती है।

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि करीब 5 दिन पहले एक साथ कई अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। एक घंटे में करीब 16 नंबरों से फोन किए गए। इसमें कई अलग-अलग नंबर थे। मैंने जब उठाया तो, दूसरी तरफ से लोन जमा करने की बात की गई। जब मना किया कि मैंने कोई लोन नहीं लिया तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

इसके बाद मैंने अपने कर्मचारियों को फोन उठाने से मना कर दिया। महापौर ने बताया कि बुधवार को सुबह से फिर इस तरह के फोन आने लगे। जिसके बाद मैंने स्वरूप नगर एसीपी मृगांक शेखर से मामले की शिकायत की। बताया कि जब एसीपी आये तो उनके सामने भी फोन आया जिसपर उन्होंने नंबरों की जांच शुरू की है।

किसी पार्षद ने लिया है लोन

महापौर ने बताया कि मैंने बैंक से कोई लोन तक नहीं लिया है। कॉल करने वाले ने बताया कि किदवई नगर के किसी पार्षद ने लोन लिया है और चुकाया नहीं है। इस पर बैंक के द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है। गूगल से लोग फोन नंबर ले लेते हैं और फिर परेशान करने लगते हैं। कहा कि आम हो या खास इस तरह के कॉल्स से सभी परेशान हैं।

गुड़गांव की मिली नंबरों की लोकेशन

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि पुलिस ने बताया  है कि जिन नंबरों से फोन किए जा रहे हैं। वे सभी नंबर गुड़गांव के हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। 

नंबरों को ट्रैस कराया है, सभी नंबरों की लोकेशन गुड़गांव मिली है।  अगर महापौर की ओर से तहरीर दी जाएगी तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- मृगांक शेखर पाठक, एसीपी, स्वरूप नगर

संबंधित समाचार