विधानसभा में गूंजा Banda-Kanpur मार्ग की दुर्दशा का मुद्दा, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से गड्ढामुक्त मार्ग की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा की समस्या का मुद्दा विधानसभा में उठा।

विधानसभा सत्र में बांदा-कानपुर मार्ग की दुर्दशा का मुद्दा उठा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनपदवासियों के लिए मार्ग की महत्ता का भी उल्लेख किया है।

बांदा, अमृत विचार। बदहाल बांदा-कानपुर मार्ग की दुर्दशा और इससे हो रही लोगों की परेशानी का मुद्दा आज विधानसभा में गूंजा। जनपद के लिये इस मार्ग की महत्ता का उल्लेख करते हुए सदर विधायक ने इस मुद्दे को उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से इस मार्ग को गड्ढामुक्त कराये जाने की मांग की।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नियम 51 व 301 के अन्तर्गत विधान सभा की कार्यवाही के दौरान बांदा-कानपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त कराये जाने का विषय उठाया। सदर विधायक ने बताया कि जिला मुख्यालय से चिल्ला होते हुए ललौली-जोनिहा-बिंदकी-चौडगरा मार्ग कानपुर जाने के लिए सबसे छोटा किंतु प्रमुख मार्ग है।

इस मार्ग का उपयोग व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही गम्भीर एक्सीडेन्टल मरीजों को कानपुर इलाज के लिये ले जाने को सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। वर्तमान में यह मार्ग बड़े-बडे गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से इस दूरी को तय करने में दो की जगह तकरीबन 6 घंटे का समय लग जाता है। लगातार मांग के बावजूद यह मार्ग गड्ढामुक्त नहीं हो पाया है। सदर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से इस मार्ग को गड्ढामुक्त करवाये जाने  की मांग की।

 

 

 

   

संबंधित समाचार