लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी मौखिकी परीक्षा संपन्न
अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रोफेसर डॉक्टर आरके सिंह के शोध छात्र उग्रसेन वर्मा की पीएचडी की मौखिकी की परीक्षा संपन्न हुई । मौखिकी के लिए बतौर एक्सपर्ट प्रोफेसर डॉक्टर रंजन कुमार संकायाध्यक्ष,विधि विभाग महात्मा गांधी विद्यापीठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधि संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर बीडी सिंह एवम प्रोफेसर सीपी सिंह प्रोफेसर आरके वर्मा प्रोफेसर सतीश चंद्र पांडे डॉ राजेंद्र चौरसिया एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
