हरदोई: रेप के जुर्म में पूर्व विधायक समेत सात को मिली कैद
अमृत विचार लखनऊ। अ पूर्व विधायक संतु उर्फ सत्यनारायण बसपा से विधायक रहे हैं। अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए शासकीय अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह व त्रिलोकी सिंह ने बताया थाना अतरौली क्षेत्र के निवासी मुनूवा सिंह और उनके तीन बेटे देवेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह छोटे सिंह वपूर्व विधायक संतु उर्फ सत्यनारायण व राजू व प्रेमपाल ने क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ एक अप्रैल 2006 को जबरिया सामूहिक रेप किया ।
कहा गया कि आरोपितों ने महिला को जबरिया उठाकर मुनुवा सिंह के मकान स्थित गांव जखवा में रखा। जहां पर उस के साथ रेप किया गया।इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई। कहा कि आरोपितों ने उसे व उसके बच्चों को जबरिया उठाकर एक मकान में रखा और उसे मारा-पीटा भी व रेप किया। सत्र न्यायाधीश ने अदालत के समक्ष पेश हुए सबूत और महिला के गवाही के आधार पर और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर सातों आरोपी पर जुर्म साबित पाया और उन्हें साथ सात।सात साल की कैद की सजा सुनाई। जज ने इन आरोपियों पर ₹6000 । 6000 का जुर्माना भी लगाया। जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
ये भी पढे:- यूपी उपचुनाव: काउंटिंग को लेकर ADG ने दिया बड़ा बयान, बोले- EVM की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण
