यूपी उपचुनाव: काउंटिंग को लेकर ADG ने दिया बड़ा बयान, बोले- EVM की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के खतौली, रामपुर और मैनपुरी उपचुनाव में कल काउंटिंग होगी। वोटों की गिनती के बाद एक से दो घंटे में जीत-हार तय हो जायेगी। लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। इस सबके बीच बुधवाल को एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा शुरू से ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव बिना किसी हिंसा के संपन्न कराये गए। ठीक उसी तरह कल होने वाली काउंटिंग में भी किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि काउंटिंग स्थल की सुरक्षा पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है। इसके लिए पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गयी है। 

एडीजे ने कहा कि सम्बंधित जिलों के डीएम और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा यूपी पुलिस अपनी जिम्मेदारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। 

ये भी पढ़ें-बरेली: CM योगी ने नाथनगरी को दी 1459 करोड़ रुपए लागत की 188 विकास परियोजनाओं की सौगात        

संबंधित समाचार