अभियान : ओवरलोडिंग में 66 वाहन पकड़े, 45 सीज, 263 का चालान

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

संभागीय परिवहन विभाग की ओर से राजमार्गों पर चलाया गया अभियान

दो दिनों में 66 डीसीएम ट्रकों सहित 33 बसों का किया गया चलान

अमृत विचार, अयोध्या। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ओवरलोडिंग और यात्री वाहनों में अनधिकृत संचालन पर हर हाल में रोक लगाये जाने को लेकर चलाए गए इस अभियान में 45 वाहनों को सीज किया गया।

263 वाहनों का चालान किया गया। 66 अन्य ओवरलोड वाहनों का चालान कर 45 बंद किये गये। इसके अलावा 33 बसों एवं अन्य यात्री वाहनों का चालान करने के साथ 6 बसें सीज कर दी गईं।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋतु सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और यात्री वाहनों के अनधिकृत संचालन पर हर हाल में रोक लगायी जाए। उन्होंने कहा ओवरलोड व अनधिकृत वाहनों से न सिर्फ राष्ट्र की सम्पत्ति को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि टैक्स चोरी से राजस्व की क्षति भी हो रही है।

उन्होंने अयोध्या मण्डल के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। आरटीओ ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक लगभग 3400 ओवरलोड वाहनों का चालान किया जा चुका है। साथ ही 3420 अनधिकृत संचालित यात्री वाहनों जैसे बसों, टैक्सी आदि के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।  अभियान में बीडी मिश्रा, नन्द कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, सर्वेश गौतम, संदीप चौधरी, मनोज शुक्ला प्रवर्तन आदि अधिकारियों ने प्रवर्तन की कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर : जनपद की बेटी मनीषा को मिली पीएचडी की उपाधि

 

 

संबंधित समाचार