बरेली: अपनी बरेली है अलबेली...हिंदुस्तान की है शान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम के सभास्थल पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा, बच्चों की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र 

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सभा स्थल पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शमा बांध दिया। मंच पर गीतकारों के अलग-अलग गीतों पर तालियों की गड़गड़ाहट से पांडाल गुंजायमान होता रहा। वहीं, अलग-अलग स्कूलों के बच्चों की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मंच के करीब पांडाल के सामने सांंस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज बनाया गया था।

ये भी पढ़ें - बरेली: 18 स्वास्थ्य कर्मचारी लगे सीएम ड्यूटी में, ओपीडी में मरीज हुए परेशान

कार्यक्रम सूचना विभाग की ओर से आयोजित कराया गया था। गणेश वंदना, मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डाॅ. हीतू मिश्रा ने कहा कि अपनी बरेली है अलबेली, हिंदुस्तान की शान है। हर दिन झूमे मारे ठुमका, झुमका इसकी पहचान है। डॉ. दीपंकर गुप्त के गीत पर डाॅ. हीतू मिश्रा की प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया।

इस गीत के जरिए सभा में माैजूद प्रबुद्ध लोगों को बरेली का झुमका, सुरमा, फर्नीचर, पतंग, आला हजरत की दरगाह आदि के इतिहास को बताने की कोशिश की गई है। द्राैपदी कन्या इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्य डॉ. रीता शर्मा ने गीत के जरिए मोदी-योगी के कार्यों की तारीफ की। बोलीं, ऊपर गगन विशाल, नीचे गहरा है पाताल...।

वाह रे मोदी जी, वाह रे योगी जी आपने किया कमाल। डॉ. निधि मिश्रा ने मोहे भगवा रंग भायो, प्रियंका ग्वाल ने सत्यम शिवम सुंदरम्, अर्पणा मिश्रा ने ऊं नम: शिवाय धार्मिक गीत गाकर माहौल को भक्तिमय किया।

वहीं, द्राैपदी कन्या इंटर कॉलेज, आर्य पुत्री इंटर कॉलेज, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय समेत कई अन्य विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी है। बच्चों ने रामायण, शिव स्तुति, राजस्थान की पारिवारिक वेशभूषा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कर लोगों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अवनीश यादव ने किया।

ये भी पढ़ें - बरेली: सीएम के जाने के बाद अपने घरों पर जाने के लिए निकले लोग, सवारियां नहीं मिलीं तो चल दिए पैदल

संबंधित समाचार