Rampur Bypoll Election Result 2022 : रामपुर में भाजपा ने रचा इतिहास, आकाश सक्सेना 34112 वोटों से जीते, सपाई मैदान छोड़कर भागे

रामपुर के इतिहास में पहली बार भाजपा का होगा विधानसभा सीट पर कब्जा, पिता पूर्वमंत्री शिव बहादुर नहीं जीत सके शहर में बेटे आकाश ने जीती जंग

Rampur Bypoll Election Result 2022 : रामपुर में भाजपा ने रचा इतिहास, आकाश सक्सेना 34112 वोटों से जीते, सपाई मैदान छोड़कर भागे

रामपुर,अमृत विचार। विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं ने नया इतिहास रच दिया। यहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी को कामयाबी मिली है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 34136 वोटों से करारी शिकस्त दी है। आजादी के बाद शहर सीट पर पहली बार हिंदू विधायक बना है। आकाश की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। 

37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1951 से कभी भाजपा या उससे पहले जनसंघ का कोई प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सका था। पार्टी  के दिग्गजों की मेहनत रंग लाई ,साथ ही भाजपा का मुस्लिम कार्ड भी काम आया। देश की सर्वाधिक मुस्लिम बाहुल्य सीट होने की वजह से जहां कभी भाजपा प्रत्याशी का खाता नहीं खुलता था उन बूथों पर भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हुआ।

नवीन मंडी परिसर में गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में 20 राउंड तक सपा प्रत्याशी आसिम राजा 1434 वोटों से आगे रहे थे। लेकिन, 21वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 3161 वोटों से बढ़त बनाकर 34वें राउंड तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 81432, सपा प्रत्याशी 47296, जयवीर सिंह को 169, शिव प्रसाद 87, इम्तियाज उर रहमान खां 335, मोहम्मद इरफान खां 116, जुनैद खां 244, मोईन खां 204, राजेंद्र सिंह को 214, संदीप सिंह को 385 जबकि, नोटा को 726 वोट मिले हैं।  चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह के हाथों जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुर गुलामी की जंजीरों से आजाद हो गया है। कहा कि उन्हें हिन्दू-मुस्लिम सभी ने वोट दिया है। अब रामपुर को उद्योगनगरी के रूप में विकसित करेंगे।

भाजपा के आकाश सक्सेना जीत के करीब, 12000 वोटों से आगे
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना विधानसभा उपचुनाव में जीत के करीब पहुंच गए हैं। इस चुनाव में उन्हें 12000 वोटों से आगे हैं। सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने जिस तरह से शुरूआती एक से लेकर 19वें राउंड तक बढ़त बनाई थी, लेकिन अब उन्हें गिनती में चुप होकर बैठना पड़ा है। बाद में भाजपा के गढ़ में मतगणना हुई तो आकाश लगातार लीड लेते चले गए। भाजपा इसी इलाके से लीड करेगी। कुछ ऐसे गांव भी हैं जोकि मुस्लिम बाहुल्य हैं, लेकिन वहां ज्यादा लाभ सपा को मिलने की उम्मीद नहीं है। 28वें राउंड तक भाजपा के प्रत्याशी आकाश को करीब 12000 वोटों से बढ़त मिली हुई है।

भाजपा के आकाश ने सपा के आसिम राजा को पछाड़ा, 19वें राउंड से ढाई हजार की बढ़त
विधानसभा उपचुनाव में 18वें राउंड तक पिछड़ते चल रहे भाजपा के आकाश सक्सेना ने 19वें राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी है। अब तक मुस्लिम आबादी और मिली जुली आबादी के वोट खुल रहे थे। अब सिविल लाइंस और हिंदू आबादी के वोटों की गिनती शुरू हुई है तो भाजपा के आकाश ने सपा के आसिम राजा को करीब ढाई हजार वोटों से पीछे कर दिया है। अब यहां से भाजपा के गढ़ में मतगणना होगी। लिहाजा यहां भाजपा को अच्छे वोट मिलने की उम्मीद है। भाजपा इसी इलाके से लीड करेगी। कुछ ऐसे गांव भी हैं जोकि मुस्लिम बाहुल्य हैं, लेकिन वहां ज्यादा लाभ सपा को मिलने की उम्मीद नहीं है।

21वें राउंड तक सपा को 31930 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के आकाश सक्सेना 35091 यानी भाजपा 3160 वोटों से आगे हो गई है। माना जा रहा है कि अब भाजपा बढ़त बनाए रखेगी।

image from rampur

15वें राउंड में समाजवादी के प्रत्याशी आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना से 5253 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 18594 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 23847 मत मिले हैं। 14वें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 5100 वोटों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 16860 मत, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 21908 वोट मिले। 13वें राउंड में समाजवादी पार्टी के आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 5507 वोटों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 15447 वोट, जबकि सपा प्रत्याशी को 20954 मत मिले।

image from rampur

12वें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 4737 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 14476 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 19213 वोट मिले हैं। 11 वे राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 3496 मतों से आगे हैं। आकाश सक्सेना को 13876 जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 17372 वोट मिले हैं।

image from rampur

10वें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 4244 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के 11665 जबकि सपा प्रत्याशी  राजा को 15909 वोट मिले। नौवें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 5206 वोटों से आगे हैं भाजपा प्रत्याशी को 9196 जबकि सपा प्रत्याशी आसिफ राजा को 14402 वोट मिले हैं।

आठवें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 6177 वोटों से आगे हैं भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 6903 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 13080 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना चार राउंड की गिनती में पिछड़ रहे हैं। सपा प्रत्याशी आसिम राजा चार राउंड की मतगणना में 3848 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को बैलेट से प्राप्त मतों में 64 वोटों की बढ़त मिली हुई है। मतगणना

सपा प्रत्याशी आसिम राजा

आजम खां को तीन साल की सजा होने पर विधायकी रद होने की वजह से रिक्त सीट पर उपचुनाव हुआ है। इसके लिए पांच दिसंबर को वोट डाले गए थे। गुरुवार को मतगणना चल रही है। जिसमें पहले बैलेट वोटों की गिनती शुरू हुई है जिसमें भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 64 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि पहले राउंड में समाजवादी पार्टी के आसिम राजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 129 मतों से आगे चले थे। जिसमें  राजा को 1277 और भाजपा के आकाश सक्सेना को 1148 मत मिले थे।

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना

दूसरे राउंड में समाजवादी पार्टी के आसिम राजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 1340 वोटों से आगे चले थे। सपा के आसिम राजा को 3040 वोट जबकि भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 1340 मत मिले। तीसरे राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 1864 मतों से आगे हैं। आसिम राजा को 2727 जबकि भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 863 मत मिले। चौथे राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से 3848 वोटों से आगे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम राजा को 7778 वोट जबकि भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 3930 वोट मिले हैं।

ये भी पढ़ें : Bypoll Election Result 2022: मैनपुरी, रामपुर और खतौली में मतगणना जारी, तीनों सीटों पर सपा और गठबंधन के उम्मीदवार आगे