दो साल पहले स्थापित की गई सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली ने बचााए 31 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने लगभग दो साल पहले दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन पर 180 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली स्थापित करने के बाद से अब तक 31 लाख रुपये से अधिक की बचत की है।

आरसीएल के उप महाप्रबंधक बबन घाटगे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इसे जनवरी 2021 में स्टेशन पर लगाया गया था। उन्होंने कहा,  केआरसीएल ने इस परियोजना के चालू होने के बाद से अब तक 31,37,536 रुपये की बचत की है।

इसे मडगांव रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के दो छप्पर की छत पर 1,235 वर्ग मीटर में लगाया गया है। 1.32 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रणाली को 2019 में दक्षिण गोवा के तत्कालीन नरेंद्र केशव सवाइकर ने प्रयोजित किया था।

घाटगे ने कहा कि परियोजना मडगांव रेलवे स्टेशन की 30 प्रतिशत से अधिक बिजली की आवश्यकता को पूरी करती है। 

यह भी पढ़ें : अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करेगा स्वामी निवेश कोष, सरकार ने किया 5,000 करोड़ का निवेश 

संबंधित समाचार