बहराइच: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा, दो दिन पूर्व बालक को बनाया था शिकार
अमृत विचार, उर्रा/बहराइच। जिले के मोतीपुर रेंज के सोमई गौडी गांव में दो दिन पूर्व तेंदुए ने बालक हमला कर मार डाला था। इसको देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरालगाया है। साथ ही मृतक आश्रित के परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमई गौडी के मजरा मनोहरपुरवा में बुधवार को तेंदुआ पहुंच गया था। तेंदुए ने बहन के साथ खेत जा रहे सात वर्षीय लवकुश यादव पर हमला कर निवाला बना लिया था। काफी प्रयास के बाद परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
7.jpg)
ग्रामीण निरंतर हो रहे हमले से नाराज दिख रहे थे। इसको लेकर लोगों में गुस्सा है। तेंदुए के हमले को देखते हुए वन विभाग ने खेत के निकट एक पिंजड़ा लगाया है। साथ ही थर्मो सेंसर कैमरे लगाने के लिए टीम पहुंच गई है। उधर मृतक आश्रित के परिवार को वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही लोगों को जागरूक किया। रेंजर महेंद्र मौर्य ने बताया कि वन कर्मी गांव में दो शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं।
आज हथिनी करेंगे काम्बिंग
डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए के दो हमले हो गए हैं। इसको देखते हुए शनिवार को हथिनी चंपाकली और जयमाला से गांव के आसपास कांबिंग कराई जायेगी। जिससे तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें:-शर्मनाक: विदेश से पति का शव लाने के लिए पत्नी ने रखी शर्त- 'पहले नाम करो संपत्ति तब आएगा शव', जानें मामला
