बरेली: पति को चोरी के केस में फंसाया, जेल से छूटा तो 5 बच्चे छोड़ प्रेमी संग भागी

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

बरेली, अमृत विचार। पहले तो पत्नी ने पति से मकान अपने नाम कराया। इसके बाद पति को चोरी के आरोप में जेल में भिजवा दिया।  इतना ही नहीं, प्रेमी के साथ हजारों रुपए कैश और जेवरात लेकर अपने पांच बच्चों को छोड़ कर वह फरार हो गई। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला?
बरेली के थाना सीबीगंज के सनैइया गौटिया निवासी ऑटो चालक बबलू खान का आरोप है कि उसकी पत्नी रेशमा ने चालाकी से उसका मकान अपने नाम करा लिया। इसके बाद उस पर चोरी का इल्जाम लगाकर उसे जेल भिजवा दिया। बबलू ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर वापस आया है

बबलू ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी पत्नी पांचों बच्चों को छोड़कर बारादरी निवासी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि रेशमा घर में रखे 27 हजार रुपए कैश और जेवरात भी अपने साथ ले गई। अब बबलू खान ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें : बरेली: पेड़ से लटका मिला कक्षा 5 के छात्र का शव, गुरुवार से था लापता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग को छोड़ा पीछे 
दिल्ली में आसमान साफ रहने, अधिकतम तापमान 30 डिग्रेी सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान 
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने बिहार स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, बताया बिहार का स्वर्णिम इतिहास
पश्चिम एशिया युद्ध और रुपये की कमजोरी से खाद्य तेल-तिलहन महंगे, जानें तेल बाजार का पूरा हाल