सपा में वापसी के बाद शिवपाल यादव ने बदला ट्विटर प्रोफाइल, लिखा- नेता समाजवादी पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत के बादशिवपाल यादव की एक बार समाजवादी पार्टी में वापसी हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को सपा का झंडा भेंटकर पार्टी में शामिल किया। इसके साथ प्रसपा का सपा में विलय कराया। 

Mainpuri Uncle Shivpal who gave historic victory to Dimple Yadav changed Twitter profile with son Aditya

जिसके बाद शिवपाल यादव ने सपा का झंडा स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल बदली। अध्यक्ष प्रसपा से नेता समजावादी पार्टी लिखा। इतना ही शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने भी ट्विटर पर प्रोफाइल बदलते हुए प्रसपा नेता से समाजवादी पार्टी नेता लिख दिया है।

Mainpuri Uncle Shivpal who gave historic victory to Dimple Yadav changed Twitter profile with son Aditya

शिवपाल यादव ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद
दूसरी ओर शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद,स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डंपल यादव जी को दिए गए आशीवार्द के सहृदय धन्यवाद।

 ज्ञात हो कि 2016 में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच नाराजगी सामने आई थी। इसके बाद 2018 में शिवपाल यादव की ओर से प्रसपा का गठन किया गया था। हालांकि 2022 मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मिली बढ़त के बाद प्रसपा का सपा में विलय हो गया है। 

यह भी पढ़ें:-यूपी में एकीकृत अदालत परिसरों का निर्माण जल्द होगा शुरू, सीएम योगी ने दिए दिशा-निर्देश

संबंधित समाचार