गौतम बुद्ध नगर: डिवाइडर से टकराई कार, एक छात्र की मौत, चार अन्य गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में बीटा-2 थाना क्षेत्र के अल्फा सेक्टर के पास एक कार शुक्रवार तड़के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत हो गई और कार में सवार चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बीटा-2 थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र अंश स्वरूप (20 वर्ष) और उसके चार अन्य दोस्त कार में सवार होकर तड़के चार बजे के करीब अल्फा सेक्टर के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में अंश की मौत हो गई और उसके चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: ग्रेप के उल्लंघन के मामले में बिल्डर पर 10 लाख रुपए जुर्माना

संबंधित समाचार