दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर चुनाव से पहले दो पार्षद AAP में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी शामिल हो गए। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी के अलावा बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दोनों कांग्रेस पार्षदों और एक कांग्रेस नेता को पार्टी जॉइन करवाई है।

आम आदमी पार्टी नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि कांग्रेस के दो पार्षद आप में शामिल हो गए हैं। मेयर चुनाव के लिए आप और मजबूत हो गई है।

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने जो पिछले 15 साल में काम नहीं किया जनता ने उसका जवाब दिया है। चुनाव में लोगों ने बीजेपी को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखाकर अपना जवाब दिया है। अली मेंहदी भी आप ज्वाइन कर रहे हैं। वे दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन भी रह चुके हैं। अली मेहंदी मुस्तफाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक अली हसन मेहंदी के बेटे हैं।

ये भी पढ़ें- चार राज्यों की नयी जातियों को मिलेगा एसटी का दर्जा, लोकसभा में विधेयक पेश

संबंधित समाचार