शाहजहांपुर: दो स्थानों पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

 सदर बाजार और सिंधौली क्षेत्र में मिले

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सदर बाजार थाना क्षेत्र और सिंधौली थाना क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिले। दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

सदर बाजार थाना क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे परिसर में शाम साढ़े सात बजे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। लोगों ने रोडवेज परिसर में ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को सूचना दी। सिपाहियों ने प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। सिपाही उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमि पांडे ने बताया कि मृतक की उम्र 55 साल है। उसके पास कोई सामान नहीं मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी।

इसी प्रकार सिंधौली थाना क्षेत्र के बड़ेला गांव के बाहर खेत पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। गांव वालों की भीड़ लग गई। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों से जानकारी की। अज्ञात व्यक्ति की उम्र 35 साल है। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। गांव वालों पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन से गांव में घूमता रहता था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित रख दिया गया है और जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दबंगों ने महिला के मकान पर किया कब्जा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार