बरेली: 640 बूथों पर ईवीएम से होगा नगर निकाय चुनाव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां लगातार चल रही हैं। सरकारी मशीनरी तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटी है। इस बार नगर निगम में 640 बूथों पर ईवीएम से चुनाव कराए जाएंगे। जबकि नगर पालिका, नगर पंचायतों में मतपत्रों से चुनाव होगा। इस तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: वन स्टॉप सेंटर और राजकीय महिला शरणालय में महिलाएं बनेंगी हुनरमंद, कमिश्नर ने लिया जायजा

इसको लेकर दिन बढ़ने के साथ भी सरगर्मी तेज होती जा रही हैं। इस महीने कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। चुनाव का समय करीब देख तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है।जिले में कुल 1183 बूथों पर इस बार नगर निकाय का चुनाव होना है, इसमें नगर निगम के 640 बूथ हैं, जबकि नगर पालिका, नगर पंचायतों में 543 बूथ बनाए गए हैं।

नगर नगर निगम के सभी 640 बूथों पर ईवीएम से चुनाव होगा, जबकि नगर पालिका, नगर पंचायतों के 543 बूथों पर मतदाता मतपत्रों को मतपेटियों में डालकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसकी पूरी रूपरेखा बनाई जा चुकी है।

प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह ने बताया कि, नगर निगम के जिन बूथाें पर ईवीएम से चुनाव हाेगा, वहां पर दो-दो सीयू (कंट्रोल यूनिट) ईवीएम, एक बीयू (बैलेट यूनिट) की व्यवस्था की जाएगी।

एक बूथ पर 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर बैलेट यूनिट दो हो जाएंगी। एक बैलेट यूनिट 15 कॉलम ही होते हैं। 16 वां कॉलम नोटा होता है। ऐसे में प्रत्याशी की संख्या बढ़ने पर ईवीएम की संख्या बढ़ा दी जाएगी। वहीं, 10 प्रतिशत ईवीएम को रिजर्व में भी रखा जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल में उसका इस्तेमाल किया जा सके।

ये भी पढ़ें - बरेली: महिला के ससुर का नाम बदलकर जालसाज ने कर दिया प्लाट का सौदा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही