बाराबंकी: Foreign बैंकर्स ने देखी फूलों की खेती, खरीदे स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, माती /बाराबंकी। भारत सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अंतर्गत आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में देश प्रदेश स्तर के बैंक विदों की बैठक संपन्न हुई। इसमें विशेषज्ञों ने ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आर्थिक रूप से पिछड़े व दलितों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण कर जायज़ा लिया। 

उनके द्वारा स्वयं सहायता समूह  निर्मित सामान को खरीदा गया। बंकी ब्लॉक स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की माती शाखा के प्रबंधक विमल कुमार शुक्ल ने बताया के इस कार्यक्रम में 15 देशों से 26 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। इसके तहत  तिन्दोला गांव में जरबेरा फूलों की हाइटेक खेती के लिए बने पाली हाउस का निरीक्षण किया तो वहीं नरगिस मऊ गांव पहुंचकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए आकर्षक बैगों को खरीदा। संत रविदास एवं सहायता समूह, करन महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें उद्योग से आय बढ़ाने जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विदेशी प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन गीत गाए। ग्राहकों के दरवाजों पर बैंक सखी व बैंक मित्र के जरिए दी जा रही बैंकिंग सेवाओं को देखकर विदेशी प्रतिनिधिमंडल खासा अभिभूत था। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक महाप्रबंधक डीवी सिंह,केके सिंह, मुख्य महाप्रबंधक पीयूष कुमार सिंह, विपुल अवस्थी ने हिस्सा लिया। स्टाफ ट्रेनिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्य श्रीप्रकाश अनुवादक की भूमिका में रहे। अंत में वरिष्ठ बैंक अधिकारी संजीव रमन ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पल्हरी रेंदुआ के गांव के विजय कुमार रावत,राघव राम,सुरेश चंद्र तिवारी,छत्रपाल रावत, बैंक मित्र आशीष शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: बिना गाटा संख्या डाले नहीं हो सकेगा आबादी की जमीन का भी बैनामा

संबंधित समाचार