बरेली: डीपीएस शतरंज टीम ने  किया नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई ईस्ट जोन शतरंज चैंपियनशिप में डीपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। स्कूल ने जोनल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने बाद यह उपलब्धि हासिल की है। टीम की सफलता पर स्कूल प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खुशी जताई।

अंडर 19 शतरंज टीम में प्रारब्ध पाठक, हर्षवर्धन, अबीर अग्रवाल और अंश चौहान शामिल हैं। अबीर अग्रवाल ने बोर्ड पर 5 में से 5 अंक अर्जित कर बोर्ड पुरस्कार हासिल किया। कोच बलवंत अरोड़ा ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पंजाब में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: शादी के आठ दिन बाद गायब हुआ युवक, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार