शाहजहांपुर: व्यापार मंडल ने जीएसटी अधिकारियो से की दो टूक वार्ता, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

‘छापेमारी का तरीका गलत-व्यापार मंडल पदाधिकारियों को साथ लें’

शाहजहांपुर,अमृत विचार वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी से उत्पन्न हो रहे भय के विरोध में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में खिरनीबाग स्थित संगठन के कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों से अपनी दो टूक वार्ता की।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दो स्थानों पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम के साथ की जा रही छापामारी का खुलकर विरोध किया। साथ ही कहा कि वे सर्वे के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पुलिस टीम साथ में न लाई जाए, इससे व्यापारी भयभीत तो होता ही है, साथ ही अपमानित भी महसूस करता है। वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने कहा कि अगर कहीं भी सर्वे अथवा छापामारी प्रस्तावित है, तो उन्हें विश्वास में लेकर यह कार्य किया जाए।

व्यापार मंडल पूरी मदद करेगा, लेकिन जिस ढंग से छापेमारी की जा रही है, वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसका डटकर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। इस मौके पर नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ आदि ने छापामारी का विरोध किया। बैठक में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर एसके यादव और असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार के अतिरिक्त कंचन गुप्ता, पंकज टंडन, अखिल मिश्रा, अनिल मिश्रा, ब्रज मोहन, सुल्तान अहमद, फुरकान अली, जीशान खां, शीबू, विनीत सर्राफ आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पंजाब के ट्रक चालकों को करते थे अफीम सप्लाई, दो लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म