बाजपुर: अज्ञात कारणों के चलते पति ने कनाडा में पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम गुमसानी निवासी महिला की कनाडा में उसके पति ने हत्या कर दी। स्वजन अपने सगे संबंधियों के जरिए मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बाजपुर विकास खंड के ग्राम गुमसानी निवासी जसवीर सिंह की पुत्री हरप्रीत कौर गिल का विवाह नवइंदर सिंह गिल पुत्र गुरचरण सिंह निवासी बत्रा कॉलोनी रुद्रपुर के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही यह लोग पहले आस्ट्रेलिया और बाद में कनाडा के शहर सरी में चले गए। जहां हरप्रीत कौर एक यूनिवर्सिटी में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थीं। इस बीच हरप्रीत कौर को दो लड़कियां और एक पुत्र हुआ। गुरुवार रात कनाडा में किसी बात को लेकर पति ने चाकू से वार कर हरप्रीत की हत्या कर दी। सूचना पर कनाडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हरप्रीत कौर के भाई धनवंत सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम उन्हें अमेरिका में रह रहे एक सगे संबंधी से हत्या की जानकारी मिली थी, लेकिन वहां रात होने और यहां दिन के चलते शुक्रवार को बातचीत के बाद स्पष्ट हुआ कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। धनवंत ने बताया कि पूरे मामले की तह तक जाने के लिए उनकी तरफ से कनाडा में अपने परिचितों के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है। बहन का शव इंडिया मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका अपने पीछे दो बेटियां एक बेटा छोड़ गई है।

मामला संज्ञान में है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। हर संभव मदद की जाएगी। हालांकि आरोपित को कनाडा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी उधम सिंह नगर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज