बहराइच: युवक की हत्या कर शव बाग में पेड़ से लटकाया, घर में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शरीर पर मिले हैं चोटों के निशान

अमृत विचार, विशेश्वरगंज(बहराइच)। जलालपुर गांव निवासी एक युवक को कुछ लोग शुक्रवार दोपहर में घर से बुलाकर ले गए फिर उसकी हत्या कर शव को बाग में लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।

मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, आरोपी फरार हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी रामपाल (24) पुत्र कन्हैयालाल का शव शनिवार दोपहर में रेलवे स्टेशन विशेश्वरगंज के पीछे स्थित बाग में लटका मिला।

आसपास के लोगों ने पहले तो आत्महत्या का मामला जानकार तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई तो मृतक की पहचान जलालपुर निवासी रामपाल के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में रामपाल को गांव निवासी शेषराम जरूरी बात कहकर घर से बुला ले गए थे देर शाम तक रामपाल जब नहीं लौटा तो परिवारी जनों ने शेषराम से पूछताछ की लेकिन शेष राम ने सही जवाब नहीं दिया।

परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह पुनः रामपाल के बारे में पूछने पर शेष राम मौके से खिसक गया तब से रामपाल की खोज हो रही थी। परिवार के लोगों ने शेषराम पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बलरामपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता