कांग्रेस ने राफेल मिलने पर वायु सेना को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पांच राफेल लड़ाकू विमानों के भारत पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए इसके लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस सरकार ने आठ साल पहले जो पौधा रोपा था वह अब फल देने लगा है। कांग्रेस ने इन विमानों के भारत पहुंचने के तुरंत बाद अपने आधिकारिक …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पांच राफेल लड़ाकू विमानों के भारत पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए इसके लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस सरकार ने आठ साल पहले जो पौधा रोपा था वह अब फल देने लगा है। कांग्रेस ने इन विमानों के भारत पहुंचने के तुरंत बाद अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कहा “भारतीय वायु सेना को ये विमान हासिल करने के लिए बधाई। कांग्रेस की सरकार ने 2012 में राफेल की क्षमता की पहचान कर उसकी खरीद का जो परिश्रम किया, वह अब रंग लाया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की खरीद के अंतर से भाजपा के घोटाले की पोल खुलती है।”

इसके साथ ही कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी राफेल का स्वागत किया और कहा “राफेल का भारत में स्वागत। वायुसेना के जाबांज लड़ाकुओं को बधाई।” इसके साथ ही उन्होंने कहा “आज हर देशभक्त ये ज़रूर पूछे-526 करोड़ रुपये का एक रॉफेल अब 1670 करोड़ में क्यों। अब 126 राफेल की बजाय 36 ही क्यों। मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ़्रान्स क्यों। पांच साल की देरी क्यों।”

संबंधित समाचार