राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया Banda का लाल, Computer Science में 9.75 अंक प्राप्त कर पाई कामयाबी
बांदा के लाल को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है।
बांदा के लाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। आईआईटी पटना से बीटेक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र ने कंप्यूटर साइंस में 9.75 अंक प्राप्त कर कामयाबी पाई है।
बांदा, अमृत विचार। जनपद के एक लाल ने फिर कमाल कर दिया। मंडल मुख्यालय के छात्र उमंग जैन ने आईआईटी पटना से बीटेक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हुए 10 अंकों के सापेक्ष 9.75 अंक प्राप्त करने में कामयाबी पाई है, जिसके लिये उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया है। उनके उत्तम भविष्य के लिये बधाई देने वालों का तांता लगा है।
झण्डा चौराहा छोटी बाजार निवासी छात्र उमंग जैन पुत्र सन्देश कुमार जैन ने सीएस ब्रांच सीपीआई में 9.75 अंक प्राप्त कर आईआईटी पटना से बीटेक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर आईआईटी पटना की संस्तुति पर उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले भी छात्र उमंग जैन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परेड ग्राउण्ड में मुलाकात करते हुए बधाई दी थी। उनके उत्तम भविष्य के लिये बधाई देने वालों का तांता लगा है।
उनकी इस कामयाबी के लिये छोटी बाजार निवासी उमंग जैन के घर में उनके बाबा, दादी, दादा मुकेश जैन, ताई अनीता जैन, मां राजकुमारी जैन, पिता सन्देश जैन, भाई नवीन जैन, अर्पित जैन को उनके शुभचिन्तकों ने बधाई दी है। छात्र उमंग जैन से अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को देते हैं।
