जम्मू कश्मीर में तलबारबाजी का हुनर दिखायेगा Hardoi का लाल निखिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शहर की नई बस्ती के निखिल सिंह ने बाराबंकी के सीता देवी पीजी कालेज में हुए आल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए ट्रायल में फेन्सिंग (तलवारबाज़ी) में शानदार प्रदर्शन किया,फेन्सिंग खेल में आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए उनका  चयन किया गया। 

निखिल सिंह 18 जनवरी 2023 से जम्मू कश्मीर में होने वाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में प्रतिभाग करेंगे। वह सैम्बो के अन्तर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट हैं। निखिल सिंह सैंबो में वर्ल्ड कप और एशियन चैंपियन शिप में भी मेडल हासिल कर चुके हैं। होनहार निखिल की बहन तुषिता सिंह भी फेंसिंग से एनएसएनआईएस पटियाला से कर रही हैं। उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच अनिमेष सक्सेना को दिया।

ये भी पढ़ें-बुलंदशहर: भाजपा से 20 नेताओं ने पेश की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी  

संबंधित समाचार