बुलंदशहर: भाजपा से 20 नेताओं ने पेश की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। भाजपा से 20 नेताओं ने बुलंदशहर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इन सभी लोगों ने भाजपा जिला कार्यालय पर नगर पालिका बुलंदशहर के प्रभारी व राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को अपना आवेदन सौंपा। इस दौरान करीब 50 आवेदन सभासद के लिए भी आए। मंत्री ने लगभग तीन घंटे तक दावेदारों से बातचीत कर चुनाव तैयारियों को परखा।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग की बेटी जागृति गर्ग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल की पत्नी, भाजपा नेता अमित बंसल की पत्नी रेनू बंसल, डा. रानी शर्मा, संजय माहेश्वरी की पत्नी रिया माहेश्वरी, नरेंद्र बंसल, प्रदीप अग्रवाल और आनंद चौधरी समेत करीब 20 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। नगर पालिका के 37 वार्डों के लिए भी दावेदारों ने मंत्री से मिलकर अपना आवेदन सौंपा। सभासद पद के लिए 50 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। 

ये भी पढ़ें- अयोध्या: थानों पर सुनी गई लोगों की फरियाद, सिर्फ 36 का निस्तारण

संबंधित समाचार