यारियां- 2022: विवि के पुरा छात्र सम्मेलन में भावुक हुए छात्र, लंबे अरसे बाद एक दूसरे से हुई मुलाकात
चित्रकूट, अमृत विचार। शनिवार को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का माहौल भावुक था। यहां अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी संकाय में पढ़ने वाले पुरा छात्र-छात्राएं आपस में मिले तो पुरानी यादें ताजा हुईं और बात-बात में कई बार इनकी आंखों में आंसू आ गए।
मौका था ग्रामोदय विवि में विश्वविद्यालय के लोक विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान (वर्तमान में अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी संकाय) में अध्ययन कर देश विदेश में प्रतिष्ठित जॉब कर रहे 120 पुरा छात्र - छात्राओं के सम्मेलन का। चित्रकूट यारियां- 2022 के तहत तीन दिन तक ये आपस में यादें साझा करेंगे। पहले दिन शनिवार को सीएमसीएलडीपी सभागार में इन पुरा छात्रों ने कुलपति प्रो. भरत मिश्रा व शिक्षकों को सम्मानित किया। गौरतलब है कि इनमें से कई छात्र आस्ट्रेलिया, यूएसए यूके जर्मनी, सिंगापुर दुबई कनाडा आदि में भी प्रतिष्ठित जाब कर रहे हैं। इन छात्रों ने ग्रामोदय खेल परिसर में क्रिकेट मैत्री मैच भी खेला।
ये भी पढ़ें- यूपी निकाय चुनाव: जिलों में तैनात होगी Flying squad, नकदी, शराब समेत कई चीजों पर होगी नजर
