फिरोजाबाद: घटिया मध्यान्ह भोजन खाने से बीमार हुए बच्चे, इलाज के बाद घर भेजा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन परोसे जाने में लापरवाही आये दिन सामने देखने को मिल रही है। ताजा मामला यूपी के फिरेजाबाद जिले का है। यहां शनिवार को रोजाना की तरह बच्चों ने मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा, लेकिन कुछ ही देर में वह बीमार पड़ गये। करीब 18 बच्चे बीमार पड़ गये। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बीएसए ने बताया कि इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ्य हो गये तो उन्हें घर भेज दिया गया है। बीएसए के मुताबिक पूरे मामले की जांच के भी आदेश दिए गये हैं। 

शनिवार को फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज के प्राथमिक विद्यालय किसरांव में लंच के दौरान रोजाना की तरह बच्चों को भोजन परोसा गया था, इस दौरान करीब 18 बच्चों की तबियत खराब हो गई। इसके बाद सूचना मिलते ही कई अभिभावक स्कूल में पहुंच गए। बच्चों के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि बच्चे अब स्वस्थ्य हैं और अपने घर भी पहुंच चुके हैं। 

शिक्षकों की भूमिका की होगी जांच
बीएसए अंजलि अग्रवाल ने फोन पर अमृत विचार से बातचीत करते हुए कहा कि बच्चों को भोजन परोसे जाने की प्रक्रिया से लेकर शिक्षकों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गये हैं। जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़े :- मेरठ: पुलिस की वर्दी में निकला फर्जी दरोगा, लोगों को दिखाता था रोब

संबंधित समाचार