मेरठ: पुलिस की वर्दी में निकला फर्जी दरोगा, लोगों को दिखाता था रोब
मेरठ, अमत विचार। पुलिस की वर्दी पहनकर रोब गालिब करने वाले एक व्यक्ति को शनिवार को मेडिकल थाना पुलिस ने तक्षशिला कालोनी से पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला शावेज निकला, जो खुद को राजेंद्र बताता था।
यह भी पढ़ें- मेरठ: RLD विधायक मदन भैया का पुलिस ने रोका काफिला, चुनाव बाद पहली बार जा रहे थे खतौली
नाम बदलकर रहता था शावेज
पुलिस की वर्दी पहनकर उगाही करने वाला दरोगा राजेंद्र सिंह नाम की नेमप्लेट व पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था। पकड़े जाने पर पूछताछ में बताया कि उसका नाम पिंकी सैनी है। बताया। कड़ी पूछताछ के बाद फर्जी दरोगा ने अपना नाम शावेज़ बताया।
आरोपी फर्जी दरोगा ने बताया कि वह लोगों पर रौब गालिब और गाड़ियों में किराया न देने के कारण वर्दी पहन कर घूमता था। युवक से जब मेडिकल थाना पुलिस ने उसकी नौकरी का आईकार्ड मांगा तो फर्जी दरोगा के पास कुछ नहीं मिला। न ही उसका कोई जॉब रिकार्ड विभाग में था।
लोगों को करता था परेशान
इंस्पेक्टर मेडिकल अखिलेश गौड़ ने बताया कि आरोपी वर्दी पहनकर तक्षशिला कॉलोनी के गेट पर खड़ा रहता था और लोगों पर रौब गालिब करता था। आरोपी शावेज पुत्र मकसूद निवासी सरवट रोड मदीना कॉलोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- मेरठ: 16 साल से नहीं चढ़ा हत्थे, एटीएम से निकाले पैसे तो पकड़ में आया मिस्टर नटवरलाल
