हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समरोह में शामिल होंगे राहुल गांधी
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपनी सुबह की यात्रा के बाद हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला जायेंगे।
#BharatJodoYatra के 95वें दिन की शुरुआत 6 बजे हुई। आज सुबह 13 KM की पदयात्रा के बाद @RahulGandhi हिमाचल के लिए रवाना होंगे। वहां कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी के साथ नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बाकी के 9 KM की पदयात्रा के लिए वह शाम के समय वापस आ जाएंगे। https://t.co/p6hICsCJ1p
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 11, 2022
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे हुई और सुबह तेरह किलोमीटर की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ शामिल होने के लिए शिमला के लिए रवाना होंगे।
उन्होंने बताया कि इसके बाद राहुल गांधी वापस राजस्थान लौट आयेंगे और रविवार की शेष नौ किलोमीटर की अपनी शाम की पदयात्रा पूरी करेंगे।
ये भी पढ़ें : नागपुर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने पहुंचे PM मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
