मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिये यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर दौरे के आज तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। जहां उन्होंने दूरदराज से फरियादी लेकर आए लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान सीएम योगी ने एक-एक कर फरियादियों की फरियाद सुनी और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मामले के तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी जब भी अपने गृह जनपद गोरखपुर आते हैं, तो जनता दरबार जरूर लगाते हैं। मुख्यमंत्री के साथ कमिश्नर गोरखपुर, एडीजी, डीआईजी, जिलाधिकारी गोरखपुर , एसएसपी ,सहित प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। 

 रविवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

संबंधित समाचार