मुरादाबाद : करणी सेना की बैठक में उठाया हिंदुत्व का मुद्दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को हनुमान मूर्ति मंदिर में बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष महिला शक्ति रोशनी रस्तोगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जहां करणी सेना की 24 दिसम्बर को होने वाली बैठक के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

24 दिसम्बर को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सूरज पाल सिंह अम्मू मुरादाबाद आ रहे हैं। बैठक में हिन्दुत्व का मुद्दा अहम रहा। नारी सशक्तिकरण, जन जागरण एवं भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के मुद्दे को भी ध्वनि मत के साथ उठाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित सिंह, जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह कठेरिया, जिला अध्यक्ष युवा शक्ति अभिरित प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष युवा शक्ति अभिषेक सिंह कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष मोहित चौहान, सुषमा सक्सेना, पुष्पा तोमर, अनीता सैनी, विभा सिंह, विशाल राजपूत, सौरभ ठाकुर, सचिन रस्तोगी, बोबी ठाकुर, मंकू ठाकुर, अभिषेक चौहान, हरविंदर सिंह, प्रशान्त सिंह, अर्जुन पण्डित, मिलन राजपूत, तनवीर सिंह ठाकुर, टिंकू राघव, निगम ठाकुर आदि उपस्थिति रहे।

ये भी पढ़ें:- जेलेंस्की का बड़ा बयान, रूस ने किए पूर्वी यूक्रेन में हमले तेज... बखमुत शहर को किया नष्ट

संबंधित समाचार