लखनऊ: यूपी परिवहन निगम की चलती बस बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी परिवहन निगम की  बसों आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार को परिवहन निगम की एक बस में आग लग गई। इस बस में चार दर्जन यात्री बैठे हुए थे किसी तरह से शीशा तोड़कर के यात्रियों को बाहर निकाला गया। 

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बस में आग लगने का कारण तो अभी नहीं स्पष्ट किया है लेकिन अधिकारियों का कहना है यह बस कानपुर से लखनऊ की ओर आ रही थी, लेकिन बंथरा थाना क्षेत्र में अचानक इस में आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने की मदद
बस में आग लगने जानकारी जैसे ही ड्राइवर को हुई उसने तत्काल गाड़ी को रोक दिया। वहीं आसपास के लोगों ने देखा कि बस में आग लगी हुई है तो यात्रियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। पुलिस के मुताबिक सभी यात्री सकुशल बाहर निकाल लिए गए हैं। आग लगने का कारण वायरिंग में  शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बता दें की बीते 3 माह में परिवहन निगम की बसों में आग लगने की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी है। अभी पिछले माल लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली से आ रही एक बस में आग लग गई थी। वही सहारनपुर फतेहपुर और कानपुर में भी घटनाएं हुई है। वही परिवहन निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बसों की स्थिति बेहद जर्जर है,  जर्जर स्थिति में अगर बसों को चलाया जाएगा तो यही हालात होंगे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे वनकर्मी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म