यूपी में नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने की मजबूत तैयारियां, प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में इन दिनों नगर निगम और नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। बीते दिनों दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने के बाद भारतीय जनता पार्टी भी नगर निगम और नगर निकाय चुनाव के लिए जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय परसभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक के दौरान नगर निगम और नगर निकाय चुनाव के दौरान को लेकर समीक्षा की। आज की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को  को संबोधित करते हुए कहा सभी कार्यकर्ता नगर निगम और नगर निकाय चुनाव के लिए जोर-शोर से जुटे, प्रचंड जीत हासिल की जा सके।

बैठक में मंत्री जेपीएस राठौर,मंत्री असीम अरुण, सुब्रत पाठक के साथ सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष,जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष शामिल। पार्टी के संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे वहीं। जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी निकाय चुनाव से जुड़े संयोजक, बीजेपी सभी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की भी राय सुनी गई।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: खनन निरीक्षक पर हमले के मामले में एक नामजद समेत 25 के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार