बहराइच: घर में आग लगने के चलते गैंस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मची अफरा तफरी ...तीन झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शिवपुर, बहराइच। जिले के लौकिहा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से मकान में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। मौके पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। गांव के लोग आग बुझाने पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग झुलसकर घायल हो गए। 

सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है। कोटेदार को खाद्यान्न देने की बात कही। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहा निवासी दिलेराम पुत्र शिव प्रसाद के घर में रविवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। 

आग की लपटों को उठता देख दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। इससे आग ने और विकराल रूप ले लिया। आग को देख गांव निवासी बंधाराम, जीमिदार, लक्ष्मन ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों के चलते सभी झुलसकर घायल हो गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घायलों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

 

मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग पर जब तक काबू पाते उससे पहले घर में रखी गृहस्ती जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि दिलेराम पूरे परिवार के साथ बौंडी गांव रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होने गए थे घटना के समय घर में कोई नहीं था। 

वहीं पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा। जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार  को दी गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। साथ ही कोटेदार को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की बात कही। सोमवार को तिरपाल भी दिलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-परमात्मा को वंदन से बांध सकते हैं : जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य

संबंधित समाचार