मेरठ: एक सप्ताह से गैराज में खड़ी कार, FASTag से रुपए कटने का आया मैसेज, मालिक ने शिकायत कराई दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के कस्बा लावड़ में रविवार को एक कार मालिक के मोबाइल पर एक मैसेज आने पर होश उड़ गए। एक हफ्ते से गैराज में कार के खड़ी होने के बाद भी मथुरा टोल से रुपए कटने का मैसेज आया।

यह भी पढ़ें- मेरठ: पुलिस की वर्दी में निकला फर्जी दरोगा, लोगों को दिखाता था रोब

कभी मथुरा नहीं गए इजलाल
लावड़ निवासी इजलाल अहमद रिजवी ने बताया कि वह कभी मथुरा नहीं गए। पिछले एक सप्ताह से वह कस्बे में ही है और उनकी कार गैराज में खड़ी है। रविवार को वह परिवार के लोगों के साथ बैठे थे। 2:01 मिनट पर उनके मोबाइल पर मैसेज आया। उन्हें मैसेज देखकर विश्वास ही नहीं हुआ।

111111

FASTag से कटे 160 रुपए
मोबाइल पर मथुरा टोल प्लाजा से 160 रुपए कटने का उनके मोबाइल पर मैसेज आया। FASTag से भी रुपए कट गए। इस पर इजलाल अहमद रिजवी ने Nhai के टोल फ्री 1033 पर वक़ार मुग़ल से बात की। उन्होंने वकार मुगल को पूरे मामले की जानकारी दी। फिर उनके दूसरे मोबाइल नंबर 8810331033 पर शिकायत संख्या 7175285 प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें- मेरठ: बदमाशों से अकेले ही जूझती रही रिया, लोग बनाते रहे वीडियो

संबंधित समाचार