मेरठ: बदमाशों से अकेले ही जूझती रही रिया, लोग बनाते रहे वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। लालकुर्ती के छोटा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक वृद्धा संतोष से कुंडल लूट लिए। बदमाश भागने लगे तो दादी के कुंडल बचाने के लिए पोती रिया अकेले ही बदमाशों से भिड़ गई। रिया ने बदमाशों को नीचे गिरा दिया और बदमाशों से संघर्ष करती रही। परंतु, वहां मौजूद भीड़ ने उसका साथ नहीं दिया। लोग छतों से वीडियो बनाते रहे, जिसका फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। परंतु, कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें- मेरठ: पुलिस की वर्दी में निकला फर्जी दरोगा, लोगों को दिखाता था रोब

देवर के घर आ रही थी संतोष
मोदीनगर निवासी संतोष लालकुर्ती के छोटा बाजार से होते हुए अपने देवर के घर मैदा मोहल्ले में जा रही थी। पोती रिया के साथ संतोष पैदल ही जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और वृद्धा से कुंडल लूट लिए। छीना झपटी में वृद्धा घायल हो गईं। दादी पोती ने शोर मचाया।

मदद को नहीं आया कोई आगे, अकेले भिड़ी रिया
शोर मचाने पर भी दादी पोती की मदद को कोई आगे नहीं आया। ऐसे में बहादुरी दिखाते हुए रिया बदमाशों से भिड़ गईं। उसने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़ लिया और बाइक के पीछे भागती रही। जिस, कारण बदमाशों की बाइक गिर गई। लोग इस घटना की वीडियो बनाते रहे। जिसका बदमाशों को फायदा मिला और वह रिया के चुंगल से छूटकर भागने में सफल रहे। हालांकि, रिया ने बदमाश से एक कुंडल छीन लिया। घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- मेरठ: 16 साल से नहीं चढ़ा हत्थे, एटीएम से निकाले पैसे तो पकड़ में आया मिस्टर नटवरलाल

संबंधित समाचार