आगरा: नाबालिग लड़की को बालिग बता कथित मौसी कराती रही जिस्मफरोशी, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। पुलिस ने एक लड़की को जिस्मफरोशी के धंधे से बहार निकलने में सफलता पाई है। ये काम उसकी कथित मौसी करवा रही थी। जिसने उसे इस धंधे में उतारने के लिए बालिग बताया जबकि स्कूल के रिकॉर्ड में लड़की नाबालिग है। पुलिस ने कथित मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

थाना ताजगंज क्षेत्र की एक कोठी में पुलिस को एक एनजीओ ने देह व्यापार की सूचना दी थी। पुलिस ने छापा मारा तो यहां एक महिला और किशोरी मिली। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराते हुए मौके से उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया, जो किशोरी से जिस्मफरोशी करा रही थी। आरोपी महिला ने बताया कि किशोरी उसकी छोटी बहन की बेटी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां साथ नहीं रहती है। 

महिला ने पहले तो पुलिस को बताया गया कि वो बालिग है। आधार कार्ड में भी उसे बालिग दिखाया गया, लेकिन जब पुलिस ने स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया, तो पता चला कि वह नाबालिग है। उसकी उम्र 17 वर्ष निकली। पुलिस किशोरी का डीएनए परीक्षण कराएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह परिवार का हिस्सा है या कहीं से लाई गई है।

ये भी पढ़ें- पत्रकार से नेता बने मुकेश अग्निहोत्री, जानें हिमाचल के पहले उप मुख्यमंत्री तक का सफर

संबंधित समाचार