पढ़िए जूही शुक्ला की ये मार्मिक कविता  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्होंने मुझसे कहा
आप अपनी ईमानदारी बचाए रखिए
मैंने कहा आवरण रहित तो पहले से ही थी
नंगेपन को हज़म नहीं कर पा रहे हैं सब आंख वाले
अब क्या खाल भी उतार दूं?
बचेगा क्या?
ज़ख्म न!
वह मैं दिखाती नहीं
भिखारिन थोड़े ही हूं
जो चोट दिखाकर संवेदनाएं बटोरूं!
आप जिसे बचाए रखने की बात कहते हैं
दरअसल वही मेरे
ढांचे की सुंदरता है
वह वैसे ही क्रंदन करती है
जैसे जन्मता शिशु
तलाश है तो बस
मातृत्व की

जूही शुक्ला

ये भी पढ़ें- बलिया: तस्करी के जरिये बिहार जा रही 30 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार