बहराइच: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


अमृत विचार, बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र के पासिनपुरवा गांव निवासी एक मजदूर घर में अकेले रहता था। जबकि परिवार के अन्य लोग सहारनपुर में मजदूरी करते हैं। पत्नी भी मायके में थी। शनिवार रात को मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस ने मौके से पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पासिनपुरवा गांव निवासी समय प्रसाद (24) पुत्र चंद्रवीर मजदूर था। वह घर पर अकेले रहता था। जबकि पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वहीं परिवार के अन्य लोग सहारनपुर में गन्ना कटाई का काम करने गए हुए हैं। शनिवार शाम को गांव के लोगों ने देखा कि युवक का शव फंदे से लटक रहा है। 

इस पर आसपास के लोगों ने सहारनपुर में परिवार के सदस्यों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने कोतवाली देहात पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: तिकोनिया कांड के गवाह के भाई पर हमला, पुलिस कर रही जांच

 

संबंधित समाचार