देश भाजपा मुक्त नहीं होगा, बिहार 2025 में जदयू मुक्त अवश्य होगा : सुशील मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्ष 2024 में भाजपा का पूरे देश से सफाया होने के बयान पर पलटवार करते हुए आज कहा कि देश भाजपा मुक्त तो नहीं होगा लेकिन बिहार 2025 में जदयू मुक्त अवश्य हो जाएगा।

ये भी  पढ़ें-  भाजपा ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में JDU के खिलाफ साजिश की: CM नीतीश कुमार

पीएम मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि श्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता घटी और आधार वोट पार्टी को दिलाने की उनकी क्षमता खत्म हो गई, इसलिए जदयू 44 सीटों पर सिमट गया लेकिन वे भाजपा पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यदि ऐसा था तो अब गोपालगंज, कुढनी और दिल्ली के चुनाव में जदयू की हार क्यों हुई। 

भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की मुहिम में अपनी विफलता स्वीकार कर ली। उन्हें 2024 नहीं बल्कि 2029 के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल के गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में श्री नीतीश कुमार कांग्रेस और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) को एक मंच पर नहीं ला पाये। 

ये भी  पढ़ें-  PM मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का किया उद्घाटन, बोले- मानवता के लिए नई उम्मीद बना आयुर्वेद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात